एक बार फिर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी अगली फिल्म के सफर की शुरुआत काऐलान किया है। इस वीडियो में वह विद्या बालन के साथ प्राइवेट जेट में चढ़ते नजर आ रहे हैं और बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए वह केरल जारहे हैं, जिसे “God’s Own Country” भी कहा जाता है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी कर रहे हैं, जिससे दर्शकों को पहले से ही एक एंटरटेनिंग सफर की उम्मीद है।
इस खबर को और खास बनाती है अक्षय और विद्या की हिट जोड़ी, जो एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। इससे पहले दोनों ‘हे बेबी’, भूल भुलैया और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उनकी नैचुरल केमिस्ट्री और हल्के-फुल्के अंदाज को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है, ऐसे में उनकी यह वापसी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
आने वाली इस फिल्म का नाम ‘राम और श्याम’ बताया जा रहा है, जो एक कॉमेडी-ड्रामा होगी। अनीस बज़्मी अपनी फिल्मों में हास्य और इमोशन काबेहतरीन मिश्रण पेश करने के लिए जाने जाते हैं, और इस बार भी वही जादू देखने को मिल सकता है। केरल की खूबसूरत लोकेशन्स फिल्म को एकनया विजुअल टच देंगी, जिससे कहानी और भी आकर्षक बन सकती है।
फिल्म में राशि खन्ना और विजय राज़ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। छोटे से वीडियो ने ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दिया हैऔर अब सभी को फिल्म से जुड़ी अगली अपडेट का इंतजार है। अगर सब कुछ सही रहा, तो यह फिल्म आने वाले समय की सबसे चर्चित और एंटरटेनिंग फिल्मों में अपनी जगह बना सकती है।
Check Out The Post:-